सुशांत सिंह राजपूत को अमेरिकन लूनर सोसाइटी ने दिया बड़ा सम्मान

| 10-03-2022 5:30 AM No Views

साल 2020 में बॉलीवुड से बहुत सी दुख भरी खबरें सामने आई है। उन्हीं में से एक दिल दहला देने वाली खबर सुशांत सिंह राजपूत की थी। इस बात पर आजतक किसी को यकीन नही हो पाया है कि सुशांत हमारे बीच अब नही रहे है। इसी बीच अब सुशांत के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। सुशांत का जन्मदिन अब 'सुशांत मून दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।आपको बता दें कि, दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को चांद तारों से बहुत प्यार था। वहीं अब  अमेरिकन लूनर सोसाइटी ने इस बात का ऐलान किया है कि, 21 जनवरी 2023 से सुशांत का जन्मदिन अब 'सुशांत मून दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। वहीं सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के ऐसे इकलौते एक्टर थे जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी थी।वहीं एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने चंदा मामा दूर के' नाम की एक फिल्म को साइन किया था, जिसमें वो एक अंतरिक्ष यात्री की भूमिका निभाने वाले थे। सुशांत इस फिल्म की तैयारियां भी जोरो शोरो से कर रहे थे, जिसके लिए वो नासा भी गए थे। लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था और शूटिंग से पहले ही उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।