हनी सिंह के नए गाने का लुक आया सामने, विदेशी छोरियां के साथ दिखा हनी का देसी लुक

| 27-10-2018 3:30 AM No Views

फेमस पंजाबी रैपर और सिंगर हनी सिंह जल्द ही अपने एक नए गाने के साथ वापसी करने जा रहे  है। इस गाने में वह खूद नजर आएंगे दरअसल, हाल ही में हनी सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उनकी इस तस्वीर को टी-सीरीज के द्वारा शेयर किया गया है।

इस लेटेस्ट तस्वीर में हनी सिंह अपने देसी अंदाज के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में हनी का वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है, लेकिन उनका देसीपन साफ झलक रहा है। वहीं उनके साथ कुछ लड़कीया भी नजर आ रही है।

बता दें हनी का आखिरी सिंगल गाना 4 साल पहले रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद उनकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए। इसके बाद उन्होंने इसी साल रिलीज हुई  सुपरहिट फिल्म 'सोनू की टीटू की स्वीटी' में धमाकेदार गाना ‘दिल चोरी साडा’ से वापसी की। फैंस ने गाने को खूब पसंद किया। वहीं अब वह फिर अपने सिंगल गाने से फैंस के बीच जबरदस्त वापसी के लिए तैयार है।