Ramanand Sagar की रामायण के राम यानि ‘Arun Govil ’ इस फिल्म में निभा चुके हैं लक्ष्मण का किरदार

साल 1997 में आई एक फिल्म में अरुण गोविल बने थे लक्ष्मण
रामानंद सागर की रामायण के राम….जिन्हे लोग असल में भी भगवान ही मानने लगे थे। अब जब 1988 में आई इस रामायण का दोबारा प्रसारण हो रहा है तो आज की जनरेशन को भी ये काफी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर रामायण के हर किरदार के बारे में रोज़ाना कुछ ना कुछ नया पढ़ने को मिल रहा है, लेकिन क्या आप आप जानते हैं कि इस रामायण के राम यानि अरुण गोविल ने एक फिल्म में लक्ष्मण का भी रोल निभाया है?
जीतेंद्र थे राम और अरुण गोविल थे लक्ष्मण
Source - Twitter
जिस फिल्म की बात हम आज कर रहे हैं उसमें प्रभु श्री राम की भूमिका निभाई थी बड़े पर्दे के सुपरस्टार जीतेंद्र ने। जी हां...वहीं जीतेंद्र जिन्होने 70-80 के दशक की फिल्मों में खूब धूम मचाई। इन्होने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दीं। वहीं जिस फिल्म में जीतेंद्र राम बने थे उसी फिल्म में रामानंद सागर की रामायण के राम अरुण गोविल लक्ष्मण थे।
जानते हैं कौन सी है वो फिल्म
चलिए अब आपको इस फिल्म का नाम बता देते हैं। ये फिल्म है लव-कुश। जो साल 1997 में आई थी। यानि रामानंद सागर की रामायण के ठीक 9 साल बाद। अभिनेता जीतेंद्र की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में अरुण गोविल का रोल ज्यादा लंबा नहीं था। और इस फिल्म में उनके रोल की कोई चर्चा कभी नहीं हुई।
Source - Sanjeevani Today
इस फिल्म को मधुसूदन राव ने निर्देशित किया था। फिल्म में मुख्य तौर पर राम रावण के युद्ध के बाद की परिस्थितियां दिखाई गई हैं। युद्ध के बाद भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण अयोध्या लौटे। माता सीता की अयोध्या से विदाई, लव कुश का जन्म और उसके बाद की संपूर्ण गाथा इस फिल्म में दिखाई गई है। लव कुश नाम की इस फिल्म में अभिनेत्री जया प्रदा ने माता सीता का रोल अदा किया था।
Source - Ganna
लॉकडाऊन में दूरदर्शन पर उत्तर रामायण का हो रहा है प्रसारण
आपको बता दें कि कोरोनोवायरस के चलते लॉकडाऊन में दूरदर्शन पर 1988 में आई रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। वहीं रामायण अब पूरी हो चुकी है और अब उत्तर रामायण का टेलीकास्ट किया जा रहा है। इस रामायण के राम अरुण गोविल है। जिन्हे उस वक्त लोग साक्षात् भगवान मानकर पूजने लगे थे। वहीं अब जब दोबारा से रामायण का प्रसारण हुआ है तो उसी क्रेज़ के साथ रामायण को फिर से देखा जा रहा है।
रामायण से दूरदर्शन की टीआरपी में उछाल
रामायण के साथ-साथ महाभारत का भी प्रसारण हुआ था। और ये दोनों ही सीरियल दूरदर्शन के वहीं दिन दोबारा वापस ले आए हैं जो कभी 90 के दशक में हुआ करते थे। लेकिन सैटेलाइट चैनल्स आने के बाद दूरदर्शन से लोगों ने दूरी बना ली थी। लॉकडाऊन में जब से रामायण , महाभारत का री टेलीकास्ट शुरू हुआ था तब दूरदर्शन टीआरपी की लिस्ट में नंबर 1 पर था। और रामायण और महाभारत टॉप 2 में।